रायबरेली: कनौली ग्राम में अवैध कब्जे पर एक्शन, तालाब की जमीन पर बन रहा मंदिर SDM के निर्देश पर हटवाया गया
Raebareli, Raebareli | Jun 29, 2026
सदर तहसील क्षेत्र ब्लॉक राही के अंतर्गत,कनौली ग्राम सभा में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध रूप से किया जा रहे निर्माण को लेकर शिकायत पर,एसडीएम सदर के निर्देशन में, लेखपाल अमित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को हटवा दिया है।और संबंधित को ,आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।यहां तालाब की जमीन पर गांव के,एक व्यक्ति द्वारा मंदिर बनवाकर कब्जा किया जा रहा था।