हज़ारीबाग: सांसद खेल महोत्सव- 2024 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के प्रथम चरण का रामगढ़ के गोला में हुआ भव्य आगाज़।
हजारीबाग लोक सभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों के खिलाडिय़ों के उत्थान और सहयोग के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर "सांसद खेल महोत्सव- 2024" के आयोजन का संकल्प लिया है।