हज़ारीबाग: हजारीबाग के जाने माने कराटे प्रशिक्षक सिहान उदय कुमार को कोलकाता में किया गया सम्मानित।
हजारीबाग जिले एवं झारखंड के जाने-माने कराटे प्रशिक्षक शिहान उदय कुमार को विश्व कराटे संध के कोच, जज एवं रेफरी हांसी प्रेमजीत सेन ने कोलकाता में मोमेंटो देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उदय को लगातार आठवीं बार अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में इनके छात्राओं द्वारा बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है।