डोलरिया: डोलरिया में विधायक डॉ. सीता शर्मा ने स्व. राधेश्याम बुंदेला को श्रद्धांजलि दी, शोकाकुल परिवार से भेंट की
नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता शर्मा डोलरिया पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय राधेश्याम बुंदेला के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया।