संगम घाट पर मकर संक्रांति मंडला नगर के अलावा छत्तीसगढ़ सहित बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर और नागपुर से भी श्रद्धालु पहुंचे। गुरुवार को पांच बजे मेला स्थल पर संक्रांति पर्व के चलते दुकानें सजी रहीं। जूते-चप्पल, मनिहारी, बर्तन, गर्म कपड़े तथा घरेलू उपयोग की कुल्हाड़ी, हंसिया जैसी सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही।