बेल्थरा रोड: दो साल से खेत की नापी के लिए भटक रहा शाहपुर टिटिहा गांव का किसान, अधिकारियों की उदासीनता से खेती प्रभावित
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के शाहपुर टिटिहा गांव निवासी किसान रमाकांत सिंह पिछले दो वर्षों से अपने खेत की नापी कराने के लिए तहसील और चकबंदी विभाग के अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारियों की उदासीनता के चलते किसान अपने खेत में खेती तक नहीं कर पा रहा है। पीड़ित किसान ने सोमवार को बेल्थरारोड तहसील पहुंचकर एस