बक्सर: पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी सड़क का नाम कैलाशपति मिश्र के नाम पर करने की मांग
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने मंगलवार को पटना में पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इसमें पटना-बक्सर हाईवे से जुड़ी भोजपुर-सिमरी सड़क का नाम भाजपा के भीष्म पितामह श्रद्धेय कैलाशपति मिश्र के नाम पर रखने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि इस सड़क को बड़का राजपुर, छोटका राजपुर, केशोपुर, बड़कागांव, मानसिंह पट्टी से पडरी तक जोड़ना है।