मंझनपुर: तीन महीने से वेतन न मिलने पर संविदा डॉक्टर काली पट्टी बांधकर सड़क पर उतरे, मंझनपुर मेडिकल कॉलेज का मामला
मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत डॉक्टरों का सब्र आखिरकार टूट गया। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज डॉक्टरों ने बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि लगातार ड्यूटी करने के बावजूद उन्हें समय से वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।