गोंडा: अमेठी में 22 साल बाद जोगी बाबा बनकर लौटने वाला पिंकू निकला गोण्डा का नफीस, माँ ने कहा- मांगने-खाने का करता है काम
Gonda, Gonda | Feb 10, 2024 अमेठी के खरौली गांव में एक जोगी बाबा पहुंचे,और खुद को रतिपाल सिंह का 22 साल पूर्व खोया बेटा पिंकू बताया, जिसके बाद ये वीडियो वायरल हुआ, शनिवार को जब हम गोण्डा के गांव टिकरिया गांव पहुंचे, तो मामला दूसरा ही निकला, जब जोगी बाबा पिंकू की तस्वीर जलीबुन को दिखाया गया, तो उन्होंने कहा ये मेरा बेटा नफीस है, जो 1 माह पूर्व घर से गया है,और मांगने खाने का काम करता है।