मोकामा: राजेंद्र पुल से रेल पुलिस ने एक झपटमार को रंगे हाथ पकड़ा
Mokameh, Patna | May 21, 2026 मोकामा रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को राजेंद्र पुल स्टेशन के पास एक महिला यात्री से पर्स छीन कर भाग रहे एक झपटमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से महिला का पर्स, मोबाइल, नकदी एवं पहचान पत्र बरामद कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविन्द्र यादव ने संध्या 6 बजे जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के सोनू कुमार के रूप में हुई है।