बेतिया: न्यायाधीश ने उठाया बड़ा कदम, एसपी को पत्र लिखकर डीएसपी स्तर की जांच करने को कहा
आज 24 जुलाई गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो अधिनियम के विशेष न्यायाधीश जावेद आलम ने एक गंभीर मामले में पहल करते हुए पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने दिल्ली में संदिग्ध हालात में मृत पाई गई अपहृता के मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी से कराए जाने का निर्देश दिया है।