बेतिया: जनता दरबार में पीड़ितों ने खुलकर रखी बात, पुलिस अधीक्षक ने त्वरित न्याय का दिया भरोसा
आज 24 जुलाई गुरुवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में कांडों से संबंधित जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में विभिन्न थानों से आए आमजन द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित मामलों, शिकायतों एवं समस्याओं को पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।