बेतिया: ऑपरेशन मुस्कान के तहत बेतिया पुलिस ने 40 मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को किए गए सुपुर्द
ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बेतिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने आज 24जुलाई गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें सत्यापन के उपरांत उनके असली स्वामियों को सुपुर्द कर दिया गया।