कोंडागांव: प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को ₹12 लाख की सहायता मंजूर
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत तीन लोगों के वारिसों को कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। केशकाल के एटेकोन्हाड़ी निवासी बृजबती एवं धनोरा के चुरेगांव कोरगांव निवासी विक्षा की डूबने से मृत्यु तथा माकड़ी के छत्तौड़ी निवासी मंगलराम की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण शामिल हैं