परसिया: सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कराई मुनादी, नगर पालिका ने 30 फुट पर लगाए निशान
प्रशासन ने परासिया शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए तीस फुट की सीमा और तारीख तय कर दी है। नगर पालिका के सफाई वाहन से इसकी मुनादी कराई गई। नगर पालिका के कर्मचारियों ने मुख्य सडक के दोनो ओर तीस फुट पर निशान लगा दिए है। सोमवार को सीएमओ के नहीं होने और सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। तीन बजे नागरिकों से अपने अतिक्रमण खुद हटा लेने का आग्रह किय