जकातखाना से ज्योरिपत्तन तक रूट मार्च, ज्योरिपत्तन से गंभर पुल होते हुए बिलासपुर तक 38 किलोमीटर की सेलिंग
बिलासपुर। गोबिंद सागर झील में आयोजित ‘संकल्प एक्सपीडिशन-2026’ के दौरान खराब मौसम भी एनसीसी कैडेट्स के हौसले को डिगा नहीं सका। आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बीच कैडेट्स ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अभियान को आगे बढ़ाया। अभियान के दसवें दिन कैडेट्स ने जकातखाना से ज्योरिपत्तन तक रूट मार्च किया, जबकि ज्योरिपत्तन से गंभर पुल होते हुए बिलासपुर तक करीब 38 किलोमीटर की सेलिंग पूरी की।
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Sep 18, 2026