घंसौर: बारिश में गिरी स्कूल की बाउंड्रीवॉल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
घंसौर लगातार हो रही बारिश के बीच शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किंदरई की बाउंड्रीवॉल गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को अचानक भरभराकर गिर गई। घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाउंड्रीवॉल गिरने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बारिश में दीवार का गिर जाना निर्माण में लापरवाही की ओर