भिवानी: भिवानी भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित
मधु तंवर, शालू अरोड़ा, पिंकी नागर व संतोष को उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी
जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान ने बताया कि मधु तंवर, शालू अरोड़ा, पिंकी नागर व संतोष को उपाध्यक्ष, सुनीता शर्मा व प्रीति को महामंत्री, उमा तंवर, छाया, सरोज अग्रवाल, निशा जांगड़ा व अनिता को सचिव, मीरा गर्ग को कोषाध्यक्ष, रूही को सोशल मीडिया, नीतू ग्वाडी को मीडिया, वीना महला को आईटी सैल की जिम्मेवारी सौंपी है।