भिवानी: देवी लाल सदन में उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जजपा की बैठक हुई आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश
रोहतक गेट स्थित चौ. देवीलाल सदन में 24 फरवरी को बूथ योद्धा व बूथ सखी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक को संबोधित करने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचेंगे। इस बैठक को सफल बनाने एवं उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर स्थानीय देवीलाल सदन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान पहुंचे।