डलमऊ: कंधरपुर गांव में डलमऊ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया
बुधवार को समय लगभग 5:00 बजे डलमऊ के कंधरपुर गांव में डलमऊ कोतवाल राघवन सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी अबरार हुसैन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति बताया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।