झालरापाटन: सांसद राजकुमार रोत पर टिप्पणी का विरोध, झालावाड़ में भारतीय आदिवासी पार्टी ने रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर 1 बजे सांसद राजकुमार रोत पर गृह मंत्री की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। यह टिप्पणी 30 मार्च को संसद में वामपंथी उग्रवाद पर चर्चा के दौरान की गई थी।गृह मंत्री ने सांसद राजकुमार के लिए कहा था, "आप चुनाव लड़कर यहां बैठे हैं, नहीं तो आप भी सरेंडर की लिस्ट में होते। पार्टी ने इस परआपत्ति जताई है।