धार: आमखेड़ा में महिला किसान की फसल पर ज़हरीली दवा का छिड़काव कर दी गई जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Dhar, Dhar | Jul 14, 2025 धार के नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आमखेड़ा में एक महिला किसान के साथ ज़मीन विवाद को लेकर गंभीर उत्पीड़न की घटना सामने आई है। पीड़ित महिला चन्दा बाई पति अशोक मंडलोई, निवासी छोटा आश्रम, भक्ताम्बर मार्ग धार ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।