धार: मांडू में रविवार को उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़, 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने स्मारकों का किया भ्रमण
Dhar, Dhar | Jul 13, 2025 मांडू में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई। 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने यहां के स्मारकों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से भी यहां पर पुख्ता इंतजाम किए गए।पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण कई स्थानों पर पार्किंग भर गई। काकड़ा खो फॉसिल्स पार्क से मांडू नाके तक और मुख्य चौराहे से जहाज महल तक वाहनों की लाइन लगी।