धार: धार पुलिस लाइन में भारत विकास परिषद ने किया पौधारोपण, CSP सहित अन्य शामिल, 150 पौधे रोपे
Dhar, Dhar | Jul 13, 2025 धार में पुलिस लाईन में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा धार एवं नित्यानंद शाखा धार द्वारा संयुक्त रुप से परिषद के स्थापना दिवस के अंतर्गत "एक पेड़ मां भारती के नाम" थीम पर वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वास्केल एवं रक्षित निरीक्षक पुरषोत्तम विशनोई एवं प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन शामिल हुए।