रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 8 मामले दर्ज
हरदा जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान कच्ची महुआ शराब, बीयर और भारी मात्रा में महुआ लाहन जब्त किया गया। सिद्धार्थ जैन के निर्देशन और सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी।