बांका: कटोरिया रोड पर अज्ञात बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | May 19, 2026 बांका - कटोरिया रोड पर मंगलवार की सुबह 10 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां सड़क किनारे चल रहे एक मंद बुद्धि बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।