मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र में महिला ने मासूम बच्चों के साथ खाया जहर, महिला और एक बेटी की मौत, दो बच्चों का इलाज जारी
मड़िहान थाना क्षेत्र के परसोना की रहने वाली कुसुम पत्नी धर्मेंद्र धरीकार ने सोमवार की रात 11:00 बजे पति के दूसरे शादी के शक में अपनी तीन बच्चे मधु 12 वर्ष राधिका 10 वर्ष सत्य 8 वर्ष को जहर पिला कर खुद जहर पी ली जिसमें मड़िहान अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मिर्जापुर रेफर किया जहां महिला कुसुम और उसकी 12 वर्षीय राधिका बेटी की मौत हो गई वही दोनों का इलाज जारी है