सुसनेर: डग रोड पर नप के नवीन भवन में हवन शांति के साथ सुंदरकांड हुआ, कल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय करेंगे लोकार्पण
डग रोड़ पर 1 करोड़ 20 लाख की लागत से बने नप के नवीन भवन में आज गुरुवार दोपहर 12:30 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने स्वपत्नीक गणेश पुजन कर हवन शांति की। इसी के साथ ही संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। अब कल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विधिवत रूप से इस भवन का लोकार्पण करेंगे। पूजन कि क्रिया पंडित वेदप्रकाश भट्ट व गोविंद शर्मा ने सम्पन्न करवाई।