बिक्रमगंज: दहेज हत्या के आरोपी सेना जवान का घर कुर्क, बिक्रमगंज पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की कार्रवाई
बिक्रमगंज पुलिस ने शहर के गौतम नगर स्थित सेना के जवान मनीष कुमार के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। मनीष कुमार पर दहेज हत्या का आरोप है। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल 2026 को मनीष कुमार की पत्नी का शव सीढ़ी की रेलिंग से लटका हुआ मिला था। घटना की सूचना परिजनों ने ही पुलिस को दी थी।