वारिसलीगंज: बौरी गांव हत्याकांड पर पूर्व विधायक प्रदीप महतो ने जताई नाराजगी, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता प्रदीप महतो ने बौरी गांव में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक बताया। प्रदीप महतो ने कहा कि मासूम बच्ची की इस तरह हत्या होना समाज के लिए चिंता का विषय है।