प्रतापगढ़: माही बैकवॉटर में युवक के डूबने से हड़कंप, देर शाम तक चलता रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र के कूपड़ा गांव में शुक्रवार शाम को माही बैकवॉटर में एक युवक के डूबने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुखराम (30) पुत्र धारियां मीणा निवासी कूपड़ा माही बैकवॉटर क्षेत्र