कानपुर: सेन पश्चिमपारा क्षेत्र अंतर्गत कोचिंग के लिए निकली दो छात्राएं हुई थीं लापता, पुलिस ने दोनों को दिल्ली से किया दस्तयाब
बीते दिनों दक्षिण जोन में कोचिंग के लिए निकली छात्राएं लापता हो गई थी।लापता दोनों छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है।पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों छात्रों को बरामद किया है डीसीपी साउथ रवीन्द्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस दोनों छात्राओं से पूछताछ करके मामले की सच्चाई जाननेका प्रयास करेगी।