चाचौड़ा: बीनागंज में मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान, समारोह कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में बच्चे माता-पिता शामिल
चाचौड़ा के बीनागंज में 8 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों का मेगा सम्मान समारोह हुआ। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के साथ जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए। कक्षा 10वीं 12वीं के मेघावी विद्यार्थियों को कलेक्टर ने सम्मानित किया। कहा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सकारात्मक सोच से विकसित भारत का निर्माण होगा।