बदायूं: जोरापारवाला गांव में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायका पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jul 31, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के नंदगांव के रहने वाले जसपाल ने अपनी बेटी 23 वर्षीय राधा की शादी ओमपाल के बेटे प्रेमपाल से थाना मुजरिया क्षेत्र के जोरापारवाला गांव में 5 साल पहले की थी। मायका पक्ष का कहना है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मारते पीटते थे और दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। जिस कारण उसे फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी।