मथुरा: मथुरा पुलिस ने 26 साइबर अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया, पकड़ने के लिए अभियान जारी
जनपद में साइबर अपराध पर शिकंजा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है थाना शेरगढ़ क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में लंबे समय से फरार चल 26 आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है कप्तान ने टीम बनाकर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की निर्देश दिए हैं टीम ने अपराधियों की पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है