आज दिनांक 13.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा थाना जूही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए 4 नंबर रजिस्टर एवं त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के नियमित एवं अद्यतन संधारण के निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️ निरीक्षण उपरांत महोदय द्वारा थाना जूही के समस्त विवेचकों का अर्दली रूम आयोजित कर लंबित एवं विचाराधीन विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अकारण विवेचनाओं को लंबित रखने वाले विवेचकों को सख्त हिदायत देते हुए सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ➡️भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विवेचना में प्रभावी रूप से समाहित करने पर विशेष बल दिया गया।
➡️बैठक के दौरान अपराधी प्रवृत्ति, सांप्रदायिक एवं माफिया तत्वों का घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करने, उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
➡️इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए, उनकी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियां समय से पूर्ण रखी जाएं। @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 13, 2026