कर्वी: अपर एसपी ने संक्रांति मेला को सकुशल कराने के लिए रामघाट सहित अन्य मेला क्षेत्रों में सुरक्षा का लिया जायजा
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा मकर संक्रांति मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत रामघाट,तुलसीघाट, निर्मोही अखाड़ा,टैम्पोस्टैण्ड सीतापुर,यूपीटी तिराहा, रैनबसेरा एवं बेडीपुलिया का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।