कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुए किया गिरफ्तार
चित्रकूट जिले की थाना कोतवाली कर्वी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 07 जुआरियों को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया है, बता दे कि सातों अभियुक्त चित्रकूट जिले के रहने वाले है.इनके कब्जे से पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मालफड़ 5100/- रुपये व 52 अदद ताश के पत्ते तथा जामा तलाशी से 710 /- रुपये बरामद किये गये।