कर्वी: ADM की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में ड्रग इंस्पेक्टर तथा बांट माप निरीक्षक के अनुपस्थित रहने पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इनको कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए