कर्वी: पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व थाना कार्यालय में रजिस्टरों के उचित रख-रखाव, सीसीटीएनएस कार्यालय,थानाध्यक्ष कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क,थाना परिसर में शौचालय,पानी की व्यवस्था कराने के दिशा निर्देश दिए।