कर्वी: शिवरामपुर के मछरिहन गांव में बेची गई जमीन के पैसे के लेनदेन को लेकर सगे भाइयों में हुई मारपीट, महिला सहित 4 लोग हुए घायल
शिवरामपुर के मछरिहन गांव में रविवार की रात्रि 11 बजे पैसे के लेनदेन को लेकर सगे भाइयों ने 4 लोगों ने साथ मारपीट की है। घायल रविंदर कुमार ने सोमवार की दोपहर 1बजे मीडिया से जानकारी देते हुए बताया पिता द्वारा जमीन बेचने पर अपने हिस्से के पैसे मांगने पर भाईयों ने उनके साथ मारपीट की है। वहीं पीड़ितों द्वारा मामले की तहरीर शिवरामपुर चौकी में दी गई है।