नगर निकाय चुनाव में दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौरसिया निर्वाचित घोषित किए गया। आज रविवार को दोपहर 1 30 बजे के करीब नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने खिजुरिया स्थित आवास पहुंचकर दुमका विधायक बसंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक ने अभिषेक को जीत की बधाई दी। मौके पर काफी संख्या में अभिषेक चौरसिया के समर्थक मौजूद रहे।