महसी: ढ़किया में 5 भैंस चोरी कर ले जा रही पिकअप पलटी, वाहन छोड़कर फरार हुए चोर, पुलिस जांच एवं कार्रवाई में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी सुभाष की एक भैंस एक पाड़िया, मिश्रनपुरवा निवासी बुद्धसागर की एक भैंस तथा जुलाहन पुरवा निवासी गोबरे जुलाह की एक भैंस एक बडवा पिकअप में लादकर अज्ञात चोर ले जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप पलट गई। शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए, जिस पर चोर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने पिकअप व सभी मवेशियों को कब्जे में लिया