प्रतापपुर: बाढ़ और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, सहायता हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित
संभावित बाढ़ और आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। नगर सेना एवं अग्निशमन आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय के निर्देश पर जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार गुप्ता को प्रभारी