महोली: पिसावां में युवती का अश्लील वीडियो वायरल करके शादी तुड़वाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 आरोपियों की तलाश जारी
जनपद के पिसावां इलाके में रहने वाली एक युवती ने इलाके के लोगों पर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करके शादी तुड़वा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है वहीं अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है।