छतरपुर: घुघरी के पास चलती बाइक पर गिरा सींग वाला सामर, 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, मां घायल
किशनगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बड़ा हादसा हो गया। जब घुघरी निवासी 16 वर्षीय संतोष आदिवासी अपनी मां सुनीता के साथ बाइक से लौट रहा था, तभी जंगल में एक बड़ा सींग का सामर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी मां का ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी है।