मेड़ता: मेड़ता सिटी में 521वें मीरा महोत्सव का समापन, भक्त और भगवान निकले नगर भ्रमण पर
Merta, Nagaur | Aug 6, 2025 521वें मीरा जयंती महोत्सव के समापन पर मेड़ता शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम के वक्त जैसे ही नगर सेठ चारभुजानाथ मंदिर से ठाकुरजी और मां मीरा की रजत रेवाड़ी नगर भ्रमण के लिए बाहर निकली वैसे ही पुष्प वर्षा के साथ ही गगनभेदी जयकारों का दौर शुरू हो गया। भक्त और भगवान के एकसाथ दर्शन कर सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।