सिकंदरा: मुहर्रम को लेकर सिकंदरा पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च
Sikandra, Jamui | Jun 25, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सिकंदरा पुलिस ने गुरुवार 5 बजे फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में मार्च सिकंदरा चौक, मुख्य बाजार और महादेव सिमरिया समेत संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है। पुलिस ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी और सुरक्षा बल तैनात किए गए