बख्शी का तालाब: उनई माता मंदिर में बिछड़ी 14 वर्षीय बालिका को महिगवां पुलिस ने पांच घंटे में खोज निकाला
बीकेटी क्षेत्र के उनई माता मंदिर में मुंडन संस्कार और दर्शन करने आई 14 वर्षीय बालिका परिजनों से बिछड़ गई। परिजनों की परेशानी की सूचना पर महिगवां पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मंदिर परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सूचना तंत्र को सक्रिय किया।