पूर्णिया पूर्व: गाघर पंचायत में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हुई हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पूर्णिया जिले के बायसी थाना क्षेत्र के गाघर पंचायत वार्ड 8 ईदगाह टोला में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि मृतिका की शादी 5 साल पूर्व हुई थी। पति बार बार दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था। परिजन द्वारा बाइक देने के बाद पति कुछ दिन चुप रहा वही फिर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।